विप्रो ने चौथी तिमाही का आय अनुमान बढ़ाया

बेंगलुरू, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड ने सोमवार को मौजूदा कारोबारी साल की चौथी तिमाही के लिए अपने सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कारोबार का आय अनुमान बढ़ा दिया। कंपनी हालांकि तीसरी तिमाही में पूर्व घोषित आय अनुमान पर खरी नहीं उतरी है।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल नियामकीय सूचना में कहा आईटी सेवा कारोबार की आय जनवरी-मार्च तिमाही में 1.875-1.912 अरब डॉलर रह सकती है।

कंपनी ने अक्टूबर में कहा था कि तीसरी तिमाही में आईटी कारोबार की आय 1.841-1.878 अरब डॉलर रह सकती है, जबकि वास्तविक आय इससे कम 1.838 अरब डॉलर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493