वैश्विक समुद्री जलस्तर वृद्धि मापने वाला उपग्रह प्रक्षेपित

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि नासा की साझेदारी वाला अमेरिकी-यूरोपीय महासागर विज्ञान उपग्रह मिशन, जेसन-3 के जरिए समुद्र के जलस्तर वृद्धि पर लगातार नजर रखी जाएगी और उसकी माप की जाएगी। इसके अलावा इस उपग्रह के जरिए उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की तीव्रता पर नजर रखी जाएगी और मौसमीय व तटीय अनुमानों में मदद प्राप्त होगी।

जेसन-3 से प्राप्त आंकड़े मत्स्यपालन प्रबंधन, समुद्री उद्योग और दुनिया के महासागरों में मानवीय प्रभावों पर अनुसंधान में भी लाभकारी होंगे। यह मिशन पांच वर्षो तक चलेगा।

एनओएए के उपग्रह एवं सूचना सेवा के सहायक प्रशासक स्टीफन वोल्ज ने कहा, “जेसन-3 से दुनिया के महासागरों से पर्यावरणीय जानकारी जुटाकर हमारी पृथ्वी के नब्ज की जानकारी प्रदान करेगा।”

इस 18 करोड़ डॉलर के मिशन से मौसम में सुधार, जलवायु और समुद्री अनुमान का पता चल सकेगा। यह एनओएए के राष्ट्रीय मौसम सेवा और अन्य वैश्विक मौसम और पर्यावरणीय अनुमान एजेंसियों को अधिक सही तरीके से उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का अनुमान लगाने में मदद दे सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493