ईरान को 1.7 अरब डॉलर का भुगतान करेगा अमेरिका : केरी

केरी ने एक बयान में कहा कि ईरान ट्रस्ट फंड के तौर पर 40 करोड़ डॉलर हासिल करेगा और करीब 1.3 अरब डॉलर ब्याज के निपटान के तौर पर हासिल करेगा।

1981 में दोनों देशों के बीच देनदारियों के निपटारा के लिए हेग में ईरान-अमेरिका दावा न्यायाधिकरण स्थापित किया गया था। तेहरान ने अमेरिका पर एक मुकदमा करते हुए हथियारों के लिए किए गए भुगतान को वापस किए जाने की मांग की थी।

बयान में बताया गया है कि ईरान ने अमेरिका से कूटनीतिक संबंध समाप्त होने से पहले उससे हथियार खरीदने के लिए 40 करोड़ डॉलर के ट्रस्ट फंड का इस्तेमाल किया था।

केरी ने कहा, “ईरान को भुगतान की जाने वाली राशि एक वाजिब ब्याज दर के आधार पर तय की गई है।”

केरी ने साथ ही बताया कि न्यायाधिकरण में ईरान के विरुद्ध अमेरिका के सभी दावे बहुत पहले निपटा दिए गए हैं। जिसके तहत ईरान ने अमेरिका को 2.5 अरब डॉलर से अधिक का भुगतान किया है।

केरी ने बताया कि ईरान के और भी दावे हैं, जिस पर फैसला नहीं हुआ है और अमेरिका इन दावों पर फैसले की प्रक्रिया जारी रखेगा।

उल्लेखनीय है कि यह भुगतान उन अरबों डॉलर की अमेरिका में फ्रीज किए हुए खातों से अलग है, जिसका उपयोग अब ईरान परमाणु प्रतिबंध की समाप्ति के बाद कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493