‘मैड मैक्स : फ्यूरी रोड’ को 9 पुरस्कार

इसकी घोषणा ब्रॉडकास्ट फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन (बीएफसीए) और ब्रॉडकास्ट टेलीविजन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (बीटीजेए) ने की।

‘मैड मैक्स : फ्यूरी रोड’ के निर्देशक को समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और फिल्म के अभिनेता टॉम हार्डी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

इस समारोह में एफएक्स नेटवर्क की फिल्म ‘फर्गो’ को चार पुरस्कार मिले और ‘द बिग शॉर्ट’ और ‘स्पॉटलाइट’ को तीन-तीन पुरस्कार प्राप्त हुए।

‘द बिग शॉर्ट’ फिल्म के लिए अभिनेता क्रिश्चियन बेल को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला। वहीं, लियोनाडरे डिकैप्रियो को फिल्म ‘द रेवनैंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493