पाकिस्तान : पेशावर शहर में बम विस्फोट, 10 मरे(लीड-1)

पेशावर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बम विस्फोट कारखानो मार्केट इलाके के करीब एक सुरक्षा नाके के निकट हुआ। यह जगह पेशावर का प्रवेशद्वार है।

बचावकार्य से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मृतकों में अधिकांश खबर खसदार बल के सुरक्षाकर्मी हैं।

इस बम विस्फोट में असिस्टेंट लाइन ऑफिसर नवाबशाह और ट्राइबल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष महबूब शाह की भी मौत हो गई।

खबर एजेंसी के राजनीति एजेंट शहाब अली शाह ने कहा, “बम विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। यह आत्मघाती हमला जान पड़ता है।”

हयाताबाद अस्पताल में आपातकाल लगा दिया गया है, जहां घायलों को ट्रांसफर किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493