दक्षिण अफ्रीका में 1.4 करोड़ लोग भूखमरी के कगार पर

संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डब्ल्यूएफपी ने कहा है कि अल-नीनो के क्षेत्र में अकाल की स्थिति बनी हुई है और इसका असर इस साल की फसल पर पहले से ही पड़ गया है।

हक ने कहा, “आगामी महीनों में भोजन की कमी का सामना कर रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी, क्योंकि क्षेत्र में सूखा जारी है।”

डब्ल्यूएफपी के अनुसार, पिछले साल कम बारिश होने के कारण सर्वाधिक प्रभावित देशों में मलावी, मेडागास्कर और जिम्बाब्वे शामिल हैं। लेसोथो में पिछले महीने सूखा अपातकाल घोषित किया गया था और इसके एक-तिहाई आबादी को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल पा रहा है।

इस साल उच्च तापमान और कम बारिश के कारण खाद्यान्न उत्पादन कम हुआ है और इससे खाद्य असुरक्षा का खतरा बढ़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493