बच्चे के बारे में बाद में सोचेंगे एंडी

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता एंडी सेमबर्ग ने कहा है कि वह भविष्य में बच्चे के बारे में सोचेंगे।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मुझे बच्चे पसंद हैं। भविष्य में बच्चों के बारे में सोचेंगे।”

यह पूछे जाने पर की सेठ मेयर्स और जस्टिन टिम्बरलेक के बाद क्या अब वह भी बच्चों के लिए दवाब महसूस कर रहे हैं? इस पर सेमबर्ग ने कहा “नहीं।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अगर किसी ने ऐसा किया है तो आप भी करें।”

सेमबर्ग (37) को 2013 में गायिका, गीतकार जोआना न्यूसम के साथ देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493