राजोय ने स्थानीय रेडियो स्टेशन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राजनीति से अर्थव्यवस्थाएं और निवेश परियोजनाएं प्रभावित होती हैं।
उनके मुताबिक, “लोग देखते हैं कि कहां निवेश करना है और स्पेन के निवेशक देखते हैं कि देश की स्थिति क्या है और वे कहां निवेश करना चाहते हैं।”
स्पेन में चुनाव के बाद सरकार गठन में मुश्किलें हो रही हैं। राजनीतिक दल गठबंधन सरकार बनाने को लेकर जूझ रहे हैं और यदि ये प्रयास असफल होते हैं तो दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।
राजोय ने कहा कि स्पेन में आम चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है, जिसका कई विदेशी निवेशों पर प्रभाव पड़ा है।
उनका कहना है कि देश को गंभीर सरकार की जरूरत है, जो देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली नीतियों में बदलाव नहीं करें।
dharmpath.com dharmpath