चीनी युवाओं ने ‘सबवे’ में चलाया अनोखा अभियान

रविवार सुबह सात बजे 3 चीनी युवा जीझीमेन स्टेशन के सबवे लाइन नंबर 13 पर चढ़े। अपना-अपना स्थान ग्रहण करने के बाद इन युवाओं ने किताबों, अखबार और पत्रिकाओं में खुद को मशगूल कर लिया। वहीं दूसरे अभियान के तहत शाम सात बजे 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 3 विदेशी यात्री भी थे।

इन प्रतिभागियों का मकसद यात्रा कर रहे चीनी और विदेशी नागरिकों को पढ़ने की तरफ प्रेरित करना था। इनका संदेश था कि पठन-पाठन के लिए लोग सबवे जैसे स्थान का बेहतरीन प्रयोग कर सकते हैं।

12वें नेशनल रीडिंग सर्वे के अनुसार, चीन के नागरिकों ने साल 2014 में औसतन 4.56 हजार किताबें, 65.03 हजार अखबार और 6.07 हजार पत्रिकाएं पढ़ीं। इस सर्वेक्षण में 40 प्रतिशत से अधिक लोगों ने स्वीकारा कि वे किताबें पढ़ने की अपनी इस मात्रा से संतुष्ट नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493