मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। विद्युत क्षेत्र की एक प्रमुख निजी कंपनी रिलायंस पॉवर ने सोमवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 38 फीसदी अधिक रहा।
आलोच्य तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 352 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 254 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आय इस दौरान 46 फीसदी बढ़कर 2,666 करोड़ रुपये रही।
कंपनी ने कहा कि गत एक साल में उसका उत्पादन तीन गुना बढ़कर 1,054.8 करोड़ यूनिट हो गया।
dharmpath.com dharmpath