एचसीएल ग्रांट ‘गोइंग टू स्कूल’ एनजीओ को

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। एचसीएल फाउंडेशन ने पांच करोड़ रुपये (7.4 लाख डॉलर) का प्रथम एचसीएल ग्रांट एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘गोइंग टू स्कूल’ (जीटीएस) को देने की यहां घोषणा की।

आखिरी विजेता का चयन करने के लिए देश भर से मिले आवेदनों में से छह प्रमुख दावेदारों को चुना गया था।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार शाम यहां आयोजित एक कार्यक्रम में विजेता संगठन के नाम की घोषणा की।

पुरस्कार राशि की पहली किस्त एनजीओ को तत्काल मिल जाएगी, जबकि शेष किस्तों का भुगतान विभिन्न पड़ावों को पार करने पर मिलेगा।

जीटीएस की स्थापना 2003 में एक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में की गई थी। संगठन छात्रों को स्कूल में बने रहने की प्रेरणा देने के लिए आदर्श व्यक्तियों की रोचक कहानियां तैयार करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493