वैटिकन सिटी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने कहा है कि ईश्वर द्वारा जीवन में निरंतर किए जाने वाले आश्चर्यजनक बदलाव के प्रति अपनी आत्मा की आवाज को बंद कर देने वाले ईसाइयों को कभी सत्य की प्राप्ति नहीं होगी।
पोप ने सोमवार को वैटिकन के सैंटा मार्टा होटल में दिए उपदेश में कहा, “अगर आपका दिल ईश्वर द्वारा किए गए नए बदलावों को स्वीकार नहीं करता तो आपको कभी शाश्वत सत्य का अनुभव नहीं होगा।”
उन्होंने कहा, “ऐसे जिद्दी और विद्रोही ईसाइयों को ईश्वर की आवाज न सुनने वाले पाप से खुद को बचाना चाहिए।”
ईसाई धर्माध्यक्ष ने ईश्वर से विनती की कि वह ईसाइयों को ऐसा दिल दें जो ईश्वर की आवाज सुन पाए।
dharmpath.com dharmpath