साल की पहली सुपरहिट तमिल फिल्म ‘रजिनी मुरुगन’

चेन्नई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता शिवा कार्तिकेयन की तमिल हास्य फिल्म ‘रजिनी मुरुगन’ इस साल की पहली तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। कई महीनों की देरी के बाद इस सप्ताह फिल्म को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किया गया।

व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 20 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार किया है। पहले ही सप्ताह में इतनी अधिक कमाई करने वाली यह शिवा कार्तिकेयन के करियर की पहली फिल्म है। इसी दिन तीन अन्य बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसने धमाकेदार शुरुआत की है।”

इस फिल्म का निर्देशन पोनराम ने किया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश, सूरी और राजकिरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया के बावजूद जनता ने इस फिल्म का दिल खोल कर स्वागत किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493