सनी लियोन अब नहीं करेंगी तंबाकू का विज्ञापन

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने वादा किया है कि वह भविष्य में किसी भी तंबाकू उत्पाद का विज्ञापन नहीं करेंगी।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कुछ कलाकारों से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन न करने के आग्रह के बाद सनी ने यह फैसला लिया है।

हालांकि सनी फिलहाल जिस पाना मसाले के विज्ञापन के लिए करार कर चुकी हैं, उस पर संबंधित कंपनी से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक एस.के. अरोड़ा ने कहा, “मुझे सनी लियोन के पति डेनियल बेबर ने कॉल किया और उन्होंने वादा किया कि सनी भविष्य में ऐसे किसी विज्ञान का करार नहीं करेंगी।”

दिल्ली सरकार ने सनी लियोन के अलावा अजय देवगन, गोविंदा, अरबाज खान समेत कई कलाकारों को तंबाकू या पान मसाले का विज्ञापन न करने का आग्रह किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कलाकारों से तंबाकू रोधी अभियान में शामिल होने का भी आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493