जर्मन कंपनियों की ईरान में वापसी

डेमलर ट्रक्स ने सोमवार को कहा कि उसने ईरानी कंपनी ईरान खोद्रो डीजल और मैमट ग्रुप के साथ अभिरुचित पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं।

डेमलर ने एक बयान में कहा कि मर्सिडीज-बेंज ट्रक और पॉवर ट्रेन कंपोनेंट के स्थानीय उत्पादन के संयुक्त उपक्रम कंपनी स्थापित की जाएगी और मर्सिडीज-बेंज ट्रकों और कंपोनेंट के लिए एक बिक्री कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा।

कंपनी 2016 की पहली तिमाही में ही तेहरान में एक प्रतिनिधि कार्यालय स्थापित करना चाहती है।

इसी महीने के शुरू में सीमेंस ने भी प्रतिबंध हटने के बाद ईरान की रेल अवसंरचना सुधार के लिए एक अभिरुचि पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

एसोसिएशन ऑफ जर्मन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईएचके) ने सोमवार को कहा कि ईरान के आधुनिकीकरण की जरूरत जर्मन अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा अवसर है। जर्मनी से ईरान को होने वाला निर्यात मध्य अवधि में बढ़कर पांच अरब यूरा तथा लंबी अवधि में बढ़कर 10 अरब यूरो हो सकता है। 2014 में यह निर्यात 2.4 अरब यूरो था, जबकि प्रतिबंध से पहले 2005 में यह 4.4 अरब यूरो था।

डीआईएचके के मुताबिक वाहन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों को ईरानी बाजार के खुलने का सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493