जमैका में जिका विषाणु के मद्देनजर प्रेग्नेंसी अलर्ट जारी

वहीं, गर्भवती महिलाओं को मच्छरों के काटने से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है, जो बीमारी को एक से दूसरे व्यक्ति में फैलाने का कार्य करते हैं।

मंत्रालय का मानना है कि जिका विषाणु संक्रमण व माइक्रोसिफैली के बीच संबंध है। माइक्रोसिफैली रोग में शिशु का मस्तिष्क अविकसित रह जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री होरेस दाले ने कहा, “जिका विषाणु दिन-प्रतिदिन जमैका के नजदीक आता जा रहा है, क्योंकि हमारे कैरेबियाई पड़ोसी देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। यदि जच्चा को यह रोग हो जाता है, तो अजन्मे शिशु को खतरा बढ़ जाता है।”

जिका विषाणु का प्रसार एडीस एजिप्टी मच्छर के माध्यम से होता है, जिसके लक्षण बुखार, मांसपेशी व जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, मिचली व त्वचा पर चकत्ते पड़ना है।

कैरिबियन पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने क्षेत्र में बीते साल नवंबर में जिका के पांच मामलों के सामने आने के बाद देश में विषाणु संक्रमण की आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493