‘सिलसिला प्यार का’ के दूसरे सप्ताह में ही होगा लीप

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। नए टेलीविजन धारावाहिक ‘सिलसिला प्यार का’ के निर्माताओं ने शो के दूसरे सप्ताह में ही पांच साल का लीप लाने का फैसला किया है।

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। नए टेलीविजन धारावाहिक ‘सिलसिला प्यार का’ के निर्माताओं ने शो के दूसरे सप्ताह में ही पांच साल का लीप लाने का फैसला किया है।

यह लीप कहानी में उतार-चढ़ाव लाने और दिलचस्प बनाने के लिए लाया जाएगा।

धारावाहिक की चल रही कहानी के मुताबिक, काजल (छवी पांडे) और अक्षय (सेहबान अजीम) की शादी होगी, जबकि रौनक (अभय वकील) को उनकी मां जानकी तिवारी (शिल्पा शिरोडकर) से दूर भेज दिया जाता है।

छवि ने बताया, “शो में पांच साल का लीप आएगा और मेरा किरदार खुशी के साथ शादीशुदा जिंदगी बिताएगा। चूंकि यह रश्मि देसाई का शो है, इसलिए दर्शक कई उतार-चढ़ाव आने की उम्मीद करते हैं। क्या रौनक दर्शकों के लिए कुछ ऐसा करेगा जो दर्शकों को रोमांचित करेगा?”

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक में काजल और अक्षय एक साथ शादीशुदा जिंदगी बिताते नजर आएंगे और उनकी साक्षी (त्विषा सोलंकी) नामक चार साल की एक बेटी भी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493