गुआंगफेंग जिले के शंगराओ शहर के कुंशान गांव में स्थित होंगशेंग पटाखा फैक्ट्री में बुधवार तड़के विस्फोट की कई आवाजें सुनी गईं।
विस्फोटों से नजदीक के कई घर तबाह हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से एक हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया।
गुआंगफेंग जिले के उप प्रमुख यान शिंगाओ ने कहा कि किस्मत से फैक्टरी रिहायशी इलाकों से दूर थी और विस्फोट के वक्त अधिकांश मजदूर फैक्टरी में मौैजूद नहीं थे। विस्फोटों के कारणों की जांच की जा रही है।
फैक्टरी के पास उत्पादन का एक परमिट है। फैक्टरी के अधिकारी पुलिस की हिरासत में हैं। गुआंगफेंग का पटाखों के निर्माण का 300 वर्षो से अधिक पुराना इतिहास है।
dharmpath.com dharmpath