ब्राजील में विमान दुर्घटना , 5 मरे

रियो डी जेनेरियो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील में कृषि कार्यो में लगा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान सड़क पर मजदूरों को लेकर जा रहे वाहन पर गिर गया, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि विमान बुधवार को खेतों में फसल के बीज गिरा रहा था, जब पराना राज्य के लॉन्ड्रिना शहर के आकाश में इसका नियंत्रण खो गया और यह नीचे गिर गया।

विमान सड़क पर मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन पर गिर गया, जिससे उसमें सवार मजदूरों में से पांच की मौत हो गई। ये मजदूर पास में ही एक राजमार्ग के कार्यो में जुटे थे।

इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493