‘ऑस्कर्स’ विवाद पर जेडा पिंकेट ने अकादमी अध्यक्ष का जताया आभार

लॉस एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। 2016 ऑस्कर्स नामांकन सूची में विविधता की कमी और इसमें अश्वेत लोगों की प्रतिभा को नजरअंदाज करने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करने के बाद अभिनेत्री जेडा पिंकेट स्मिथ ने अकादमी अध्यक्ष द्वारा इस मामले में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेडा ने ट्विटर पर लिखा, “इस मुद्दे पर इतनी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए मैं अकादमी और खासतौर पर शेरिल बून आइसैक्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं। भविष्य में स्थिति में सुधार का इंतजार है।”

अभिनेत्री ने लगातार दूसरे साल चार अभिनय वर्गो में केवल श्वेत कलाकारों को ही नामित करने के लिए अकादमी की निंदा करते हुए फेसबुक और ट्विटर पर लिखा था, “ऑस्कर्स में अश्वेतों को अवार्ड देने और मनोरंजन के लिए बुलाया जाता है, लेकिन हमें बतौर कलाकार अपनी उपलब्धियों के लिए कम ही चुना जाता है।”

उन्होंने साथ ही लिखा था, “हम जैसी इजाजत देंगे, लोग हमारे साथ वैसा ही आचरण करेंगे। गहरी निराशा के बीच भी सम्मान के साथ।”

कई प्रतिभाशाली अश्वेत कलाकारों को उनकी प्रतिभा के लिए सराहना मिलने के बावजूद उन्हें नामांकन में जगह नहीं दी गई।

स्मिथ के पति विल स्मिथ का भी ‘कॉनकशन’ में निभाए किरदार के लिए नामांकन नहीं किया गया।

आइसैक्स ने इससे पूर्व 2016 ऑस्कर्स नामांकन को लेकर हो रही निंदा का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि अकादमी अपने सदस्यों में बदलाव के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

88वें ‘अकादमी अवॉर्ड्स’ 28 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493