इंस्टाग्राम पर नरगिस के 20 लाख फॉलोअर्स

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री नरगिस फाखरी के इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इस प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।

बॉलीवुड में नरगिस ने 2011 की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने लिखा, “इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोअर्स। मैंने सोचा कि इस बारे में आपको बताऊं। आप सभी को धन्यवाद, आपकी शाम खूबसूरत रहे।”

नरगिस फाखरी ‘मद्रास कैफे’ और ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं, इसके साथ उन्होंने ‘स्पाई’ जैसी हॉलीवुड फिल्म में भी अपने अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है।

वर्तमान में वह ‘अजहर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493