यूक्रेन के उपव्यापार मंत्री नटालिया मायकोलस्का ने कहा कि यह प्रतिबंध मुख्य तौर से खानेपीने के सामान, सब्जियां, मिठाईयां, सॉस और कई तरह की मछलियों पर लगाया गया है। वहीं, खाद्य पदार्थो के अलावा सिगरेट, खेती में प्रयोग होने वाला खाद, सौंदर्य प्रसाधन, रेलवे उपकरण और डीजल चालित रेल इंजन पहले से ही प्रतिबंध सूची में शामिल है।
वहीं, यूक्रेन और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता होने के बाद रूस ने यूक्रेन के साथ अपना मुक्त व्यापार समझौता रद्द कर दिया और यूक्रेन से खानेपीने के वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। रूस ने यूक्रेन पर यह प्रतिबंध ईयू के सामानों का पुनर्नियात करने से रोकने के लिए लगाया है। वहीं, इसके विरोध में यूक्रेन ने कई सारे रूसी सामानों पर से तरजीही आयात शुल्क को रद्द कर प्रतिबंध लगा दिया।
dharmpath.com dharmpath