बेंगलुरू, 21 जनवरी (आईएएनएस)। रियल एस्टेट कंपनी नितेश एस्टेट ने गुरुवार को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
इस मौके पर कोहली ने कहा, “मैं नितेश एस्टेट के साथ ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर जुड़कर काफी खुश हूं। मैं जिन मूल्यों को मानता हूं यह कंपनी भी उन्हीं पर काम करती है। इस कंपनी ने काफी कम समय में काफी कुछ हासिल किया है।”
उन्होंने कहा, “कंपनी ने काफी जल्द ही वैश्विक माहौल के साथ तालमेल बिठाया है। कंपनी ने जिस तरह से घर, होटल, ऑफिस और शॉपिंग मॉल बनाए हैं उनके स्तर से मैं काफी प्रभावित हूं।”
dharmpath.com dharmpath