आस्ट्रेलियन औपन : मरे, सानिया, इवानोविक अगले दौर में (लीड-1)

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने अपने जोड़ीदारों के साथ टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गए हैं। वहीं एंडी मरे, अना इवानोविक और विक्टोरिया अजारेन्का ने भी गुरुवार को अपने अपने मुकाबले जीत कर आस्ट्रेलियन ओपन के अगले दौर में प्रवेश किया।

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने अपने जोड़ीदारों के साथ टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गए हैं। वहीं एंडी मरे, अना इवानोविक और विक्टोरिया अजारेन्का ने भी गुरुवार को अपने अपने मुकाबले जीत कर आस्ट्रेलियन ओपन के अगले दौर में प्रवेश किया।

वहीं लेटन हेविट अपना मुकबला हर गए। जिसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।

महिला युगल में सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने मारियाना डुक मारिनो और तेलिआना परेरा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर अपनी लगातार 31वीं जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पहली वरीय प्राप्त सानिया-हिंगिस दूसरे दौर में यूक्रेन की नादिया किचेनोक और लयुडम्यला किचेनोक की जोड़ी से भिड़ेंगी।

वहीं पुरुष युगल में बोपन्ना-मर्गिआ की जोड़ी ने ओमर जासिका और निक कर्जियोस की जोड़ी को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। दूसरे दौर में यह जोड़ी लुकास डुल्ही और जिरि वेसेले की जोड़ी से भिड़ेगी।

मिश्रित युगल में मौजूदा चैम्पियन लिएंडर पेस और हिंगिस पहले दौर में अनास्तासिया पाव्ल्युचेंकोवा से भिड़ेंगे।

वहीं एक समय पेस के साथी रहे महेश भूपति पुरुष युगल में अपने जोड़ीदार गिल्स मुलर के साथ तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी के खिलाफ खेलेंगे।

पुरुष एकल मुकाबले में विश्व नंबर दो खिलाड़ी एंडी मरे ने चौथे दिन अपना मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने सैम ग्रोथ को 6-0, 6-4, 6-1 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। मरे ने शानदार खेल दिखाते हुए ग्रोथ को एक घंटे 29 मिनट चले मुकाबले में शिकस्त दी।

पुरुष एकल के एक और मुकाबले में गएल मोनफिल्स ने निकोल्स माहुट को 7-5, 6-4, 6-1 से हराया। वहीं हेविट को डेविड फेरर ने 6-2, 6-4, 6-4 से हराया। इस हार के बाद उन्होंने टेनिस से संन्यास ले लिया। हेविट ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी वह आस्ट्रेलियन ओपन के बाद संन्यास ले लेंगे।

वहीं महिला एकल के मुकाबले में अना इवानोविक ने अनास्तासिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेन्का ने भी बिना किसी दिक्कत के अगले दौर में प्रवेश किया। अजारेन्का ने डांका कोविनिक को 6-1,6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। अगले तौर में अजारेंका का सामना गैरवरीय नाओमी ओसाका से होगा।

तीसरी वरीयता प्राप्त गार्बिने मुगुरुजा ने दूसरे दौर में कर्स्टन फ्लिपकेंस को 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493