मिस्र में विस्फोट, 10 की मौत

इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें सात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही 13 लोग घायल भी हो गए।

सुरक्षाबलों ने गुरुवार को राजधानी काहिरा के पास गीजा प्रांत में आतंकवादियों के ठिकाने पर धावा बोल दिया था।

मिस्र के आतंरिक मंत्रालय के मुताबिक, आतंकवादियों के एक अपार्टमेंट में छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षाबलों ने इस पर धावा बोल दिया।

मिस्र में मुख्य रूप में सिनाई प्रायद्वीप में सरकार विरोधी हमले हो रहे हैं, जिसमें 2013 से लेकर अब तक हजारों पुलिसकर्मियों और सैनिकों की मौत हो गई।

यहां हुए अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन अंसर बायत अल-मकदिस ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493