जुलपिया ने कहा, “मैं जब ढलान पर स्कीइंग कर रही थी, तो ऐसा लगा मानो उड़ रही हूं। मुझे इसमें बड़ा मजा आता है। मुझमें स्कीइंग की ललक है।”
जुलपिया चीन के स्कीइंग प्रेमियों में से एक है। पिछले साल जुलाई में स्कीइंग को 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में शामिल कराने में सफलता हाथ लगी।
इन सर्दियों में पूरे चीन में एक दर्जन से ज्यादा स्की रिजॉर्ट खुले हैं और यहां बुधवार से शुरू हुए 13वें राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों ने इस खेल के प्रति लोगों में उत्साह और बढ़ा दिया है।
शिंजियांग पर्यटन प्रशासन के प्रमुख ली जिडोन्ग ने कहा, “शिंजियांग में इन सर्दियों में 30-हिम थीम कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है और करीब 1,000 टूर समूहों ने क्षेत्र के प्रति लोगों को आकर्षित किया है।”
dharmpath.com dharmpath