नील ने हाथियों की दुर्दशा की ओर ध्यान खींचा

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। हाल में ‘प्रेम रतन धन पायो’ एवं ‘वजीर’ फिल्म में नजर आए अभिनेता नील नीतिन मुकेश ने पर्यटकों को सैर-सपाटा कराने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले हाथियों की दुर्दशा की ओर ध्यान खींचा है।

पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) के एक विज्ञापन में नील जख्मी दिखाए गए हैं।

विज्ञापन की टैगलाइन में लिखा है, “उनकी नियति से जोड़ने की कोशिश करें। सैर-सपाटे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी प्रताड़ना का शिकार होते हैं।”

इस बारे में नील ने एक बयान में कहा, “चलिए सैर-सपाटे के लिए कभी हाथियों का इस्तेमाल न करने का संकल्प लेकर उनकी जिंदगियों को संवारें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493