पेनांग (मलेशिया), 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने मलेशिया गां प्री के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में लिंडावेनी फानेट्री को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
तीसरी वरीय सिंधु ने 30 मिनट से भी कम चले मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी को 21-10, 21-10 से हराया।
सिंधु की लिंडोवेनी के खिलाफ यह लगातार छठी जीत थी। 2013 में प्रतियोगिता में जीत हासिल कर चुकीं सिंधु का सेमीफाइनल में मुकाबला दक्षिण कोरिया की सुंग दी ह्यून और जापान की सायाका सेतो के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath