मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने शुक्रवार को अपने रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोरिन मर्गिआ के साथ पुरुष युगल के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं उनके हमवतन महेश भूपति पुरुष युगल में हार कर बाहर हो गए हैं।

बोपन्ना-मर्गिआ की जोड़ी ने लुकास डुल्ही और जिरि वेसेले की जोड़ी को हराया। भूपति और उनके जोड़ीदार गिल्स मुलर को ब्रायन भाइयों ने हराया।
बोपन्ना-मर्गिआ ने 58 मिनट चले मुकाबले में लुकास-वेसेले की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी।
बोपन्ना-मर्गिआ की जोड़ी ने 111 अंकों में से 65 अंक अपने नाम किए। दोनों ने शानदार खेल दिखाया और अपने विपक्षी खिलाड़ियों को हावी नहीं होने दिया।
भूपति-मुलर की जोड़ी को ब्रायन भाइयों, बॉब-माईक ने 53 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराया।
भूपति-मिलर की जोड़ी के पास ब्रायन भाइयों का कोई जवाब नहीं था। भूपति का खेल देख कर साफ पता चल रहा था कि वह अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। दोनों ने मैच में कई बार नेट्स में गेंद खेली और उनके शॉट्स भी सही नहीं लग रहे थे।
वहीं मिश्रित युगल में भारत के लिएंडर पेस और उनकी स्विटजरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों का मुकाबला डोमिनिक इंग्लोट और अनेस्तेसिया पाव्ल्युचेंकोवा की जोड़ी से होना था।
dharmpath.com dharmpath