मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के निर्देशकों में से एक विनय सप्रू का कहना है कि इस फिल्म का विचार सनी देओल का था।
उन्होंने कहा कि सनी चाहते थे कि वह और राधिका राव, बॉबी देओल के साथ मिलकर उनके बैनर के लिए एक फिल्म बनाएं, जो ‘सनम तेरी कसम’ के रूप में सामने आया।
विनय ने एक साक्षात्कार में कहा, “जब ‘आई लव एनवाई’ की शूटिंग पूरी हुई थी, तो सनी जी ने हमें बुलाया और कहा कि वह चाहते हैं कि मैं और राधिका विजेता फिल्म्स के लिए एक फिल्म का निर्देशन करें। उन्होंने कहा कि हम बॉबी के साथ मिलकर एक प्रेम कहानी बनाएं।”
सनी ने विनय और राधिका के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आई लव एनवाई’ में अभिनय किया है और उनकी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ और ‘सनी तेरी कसम’ पांच फरवरी को बॉक्सऑफिस पर रिलीज होंगी।
सप्रू और राव हालांकि, पहले ‘स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वाफ्र्स’ पर एक फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन मुंबई में उनकी सोसाइटी में हुई एक घटना ने उन्हें एक प्रेम कहानी बनाने के लिए प्रेरित किया।
dharmpath.com dharmpath