आस्ट्रेलियन ओपन : मुगुरुजा आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन की तीसरी वरीय महिला खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा शनिवार को आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चेक गणराज्य की बार्बोरा स्ट्रिकोवा ने मुगुरुजा को 6-3, 6-2 से हराया।

मैच के बाद मुगुरुजा ने इस बात को माना कि वह अच्छा नहीं खेलीं।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझमें ताकत नहीं बची है। मझे लग रहा था मैं अच्छी तरह नहीं खेल पा रही हूं।”

स्ट्रिकोवा ने मैच जीतने के बाद कहा कि वह इस मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरी थीं।

उन्होंने कहा, “मैं अच्छी सर्विस कर रही थी। मेरी कोशिश अच्छा खेलने की थी।”

अपनी विपक्षी मुगुरुजा के बारे में उन्होंने कहा, “उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं था, क्योंकि वह काफी तेज खेलती हैं, लेकिन आज उनका दिन अच्छा नहीं था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493