चीन की समुद्र संरक्षण परियोजनाओं की योजना

इन परियोजनाओं में दक्षिण चीन सागर के नान्शा द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिकी संरक्षण भी शामिल है।

स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) के प्रमुख, वांग होंग ने कहा कि इनमें से एक परियोजना का ध्यान प्रदूषण नियंत्रण पर होगा, जिसमें 16 सर्वाधिक प्रदूषित खाड़ियों को संरक्षित रखने और 50 अन्य तटीय क्षेत्रों को दुरुस्त रखने का उद्देश्य है।

वांग ने तटीय क्षेत्रों के संरक्षण के बारे में कहा कि एसओए ने वृक्षों को संरक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण की योजना बनाई है।

एसओए द्वीपों और चट्टानों के आसपास जैव विविधता में सुधार करेगा। चीन के जल क्षेत्र का निर्माण करने वाले द्वीपों की सुरक्षा के संदर्भ में भी काम किया जाएगा। दक्षिण चीन सागर के नान्शा द्वीपों में समुद्री पारिस्थितिकी रिजर्व का निर्माण किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493