वियतनाम में सरोगेसी से पहले शिशु का जन्म

एक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम में सरोगेसी के जरिए जन्मी पहली बच्ची का वजन 3.6 किलोग्राम है। वह स्वस्थ है। उसे बच्ची की मां की 46 वर्षीया रिश्तेदार ने जन्म दिया।

किसी जन्मजात असामान्यता के कारण बच्ची की मां शादी के 18 साल बाद भी गर्भवती नहीं हो पाई।

वियतनाम की संसद द्वारा मानवीय आधार पर सरोगेसी को कानूनी घोषित किए जाने के बाद महिला और उसके पति ने मार्च 2015 में सरोगेसी के लिए पंजीकरण करवाया।

विवाह और परिवार कानून में हुए संशोधन को एक जनवरी, 2015 से लागू किया गया। इस संसोधन के तहत ‘सरोगेट मदर’, सरोगेसी करने वाले माता-पिता की रिश्तेदार होनी चाहिए।

वियतनाम के राज्य संचालित न्यूज एजेंसी के अनुसार, वियतनाम के उप-स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय प्रजनन सहायता केंद्र के निदेशक गुयेन वियत ताईन ने कहा कि कानून लागू होने के बाद देशभर में सरोगेसी के लिए अब तक करीब 100 आवेदन आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493