सर्वधर्म का प्रतीक होगा जयगुरुदेव का मंदिर

jaygurमथुरा। बाबा जयगुरुदेव की पुण्य स्मृति में योग साधना मंदिर के पीछे एक अनूठा मंदिर बनेगा। यह सर्वधर्म सद्भाव का प्रतीक होगा। मंदिर की ऊंचाई 250 फुट होगी। इसकी नींव की ईंट रविवार को रखी गई तो हजारों अनुयायी एकत्रित हुए।

हर किसी की आंखें बाबा को याद कर नम हो रहीं थीं। मंदिर को भव्य बनाने के लिए खूब धनवर्षा हुई। यह बेजोड़ हो इसके लिए संगत और अनुयाइयों ने संकल्प लिया।

बाबा जयगुरुदेदव का सभी धर्मो की एकता पर विशेष जोर रहा था। इसीलिए उनकी ओर से बनवाया गया योग साधना मंदिर भी मंदिर-मस्जिद का मिला-जुला प्रतीक है। इसमें दोनों से जुड़ी आर्कीटेक्ट का प्रयोग किया गया है। रविवार सुबह बाबा जयगुरुदेव की पुण्य स्मृति में मंदिर का भूमि पूजन किया गया। सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया। ‘जयगुरूदेव’ नाम के ध्वज को 60 फुट ऊंचे पोल पर संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार ने फ हराया। हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गयी।

बाबा जयगुरुदेव की प्रथम पुण्य स्मृति में चल रहे सत्संग भंडारा में लगातार अनुयायियों का सैलाब बढ़ रहा है। समाधि स्थल श्रद्धालुओं के श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यह सत्संग 21 मई तक चलना है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493