सनी लियोन पंजाबी फिल्म करने को बेताब

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोन का कहना है कि उन्हें पंजाबी अच्छी तरह समझ आती है और वह पंजाबी फिल्म में काम करने की इच्छुक हैं।

यह पूछे जाने पर कि वह एक पंजाबी फिल्म में काम कर पंजाब से अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहेंगी? इसके जवाब में सनी ने आईएएनएस को बताया, “यकीनन! मैंने अगर पंजाबी फिल्म में काम किया, तो मेरी सारी पंजाबी (भाषा) वापस आ जाएगी।”

सनी ने ‘जिस्म 2’ (2012) से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा। उनका कहना है कि उन्हें पंजाबी अच्छी तरह समझ आती है, लेकिन उनके पास इसका अभ्यास करने के लिए कोई नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं पंजाबी समझती हूं, लेकिन मेरे पास इसका अभ्यास करने के लिए कोई नहीं है। काश मैं ऐसा कर पाती। अगर मुझे किसी अच्छी पंजाबी फिल्म का प्रस्ताव मिला तो यकीनन उसमें काम करूंगी।”

सनी जल्द मिलाप जावेरी निर्देशित ‘मस्तीजादे’ में दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। इसमें वीर दास और तुषार कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493