सर्वश्रेष्ठ किरदार ही चाहती हूं, यह धारणा गलत : तब्बू

कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि फिल्मकारों की यह धारणा गलत है कि वह फिल्मों में सबसे बेहतरीन किरदार ही चाहती हैं और इसके अतिरिक्त कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगी।

कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि फिल्मकारों की यह धारणा गलत है कि वह फिल्मों में सबसे बेहतरीन किरदार ही चाहती हैं और इसके अतिरिक्त कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगी।

तब्बू से यह पूछे जाने पर कि कुछ फिल्मकारों को लगता है कि वह केवल बौद्धिक किरदार ही पसंद करती हैं, शायद इसलिए उन्हें ऐसी भूमिकाएं मिलती हैं, उन्होंने कहा, “उन्हें लगता है कि अगर वे मुझे सबसे बेहतरीन भूमिका का प्रस्ताव नहीं देंगे तो मैं उसे अस्वीकार कर दूंगी, भले ही वह हास्य भूमिका हो या कुछ और, लेकिन मेरे बारे में उनकी यह धारणा गलत है।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कोलकाता साहित्य महोत्सव में कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें क्या लेबल देते हैं।

उन्होंने कहा, “लोग आपको वह लेबल नहीं देते जो आप हैं, बल्कि वह देते हैं जो आपको देना आसान हो। मैं जो हूं उससे खुश हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493