शेख मोहम्मद फेसबुक पर सर्वाधिक लाइक्स वाले जीसीसी के नेता

दुबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दुबई के शाह शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम 31 लाख लाइक्स के साथ फेसबुक पर खाड़ी सहयोग परिषद के सबसे मशहूर नेता हैं।

जनसंपर्क व संचार कंपनी, बर्सन-मारस्टीलर के एक अध्ययन केमुताबिक, साल 2009 में फेसबुक पर अपना खाता खोलने वाले शेख मोहम्मद मध्य पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका (मेना) के मशहूर नेताओं में तीसरे स्थान पर हैं।

अध्ययन के मुताबिक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन तथा गूगल प्लस जैसे सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों पर कुल 1.14 फॉलोअर के साथ शेख मोहम्मद अरब जगत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में अगुआ हैं।

बीते आठ वर्षो के दौरान, जनता के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए फेसबुक दुनियाभर के नेताओं के लिए एक मशहूर प्लेटफॉर्म विकल्प के तौर पर उभरा है। अध्ययन के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य राष्ट्रों में से 169 राष्ट्रों के आधिकारिक फेसबुक पेज हैं।

बर्सन मारस्टीलर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील जॉन ने कहा, “मेना क्षेत्र लगातार तरक्की कर रहा है। खासकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अपने खुले व्यापारिक माहौल, विविध प्रकृति और स्मार्ट उपकरणों के प्रभावी तौर पर अपनाने वाले देशों में है और यह एक मॉडल देश है।”

अध्ययन के दौरान पाया गया कि 87 देशों के प्रमुखों, 82 देशों के शासनाध्यक्षों तथा 51 विदेश मंत्रियों का फेसबुक पर अपना व्यक्तिगत पेज है।

इसके अलावा, चार जनवरी को दुनिया के कुल नेताओं के कुल मिलाकर 230,489,257 लाइक्स हो गए, जिन्होंने कुल 302,456 पोस्ट किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493