बाल-बाल बचे रोनाल्डिन्हो

कोझिकोड, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आए दिग्गज ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो यहां सोमवार की सुबह एक दुर्घटना की जद में आने से बाल-बाल बच गए।

रोनाल्डिन्हो सुबह-सुबह एक स्कूल से कार्यक्रम समाप्त कर लौट रहे थे कि रास्ते में सड़क पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का पुराना सा जंग लगा खंभा टूटकर

उनकी कार के बेहद नजदीक ही गिर पड़ा।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक ए. प्रदीप ने आईएएनएस को बताया कि रोनाल्डिन्हो स्कूल से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

कुमार ने बताया, “उनकी (रोनाल्डिन्हो) कार जैसे ही स्कूल से बाहर आई, खंभा उनकी कार के ठीक आगे गिर पड़ा। इसे देखकर रोनाल्डिन्हो मुस्कुरा पड़े और उनकी कार खंभे से बचते हुए आगे बढ़ गई।”

रोनाल्डिन्हो रविवार को यहा पहुंचे और नगरवासियों ने उनका जमकर स्वागत किया।

कुमार ने बताया, “वह बहुत ही शर्मीले इंसान हैं और भाषा की भी परेशानी है। यहां तक सोमवार की सुबह स्कूल में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर और ‘हाय’ कहकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। वह भारत दौरे का लुत्फ उठा रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डिन्हो को सैत नागजी फुटबाल टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है, जिसके प्रचार-प्रसार के सिलसिल में वह भारत आए हुए हैं।

सैत नागजी फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन पूरे 21 वर्षो के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया जा रहा है, जिसमें यूरोप और दक्षिण अमेरिका के सात क्लब और आई-लीग की एक टीम हिस्सा लेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493