डेमोग्राफिया द्वारा कराए गए अध्ययन के मुताबिक, दुनिया का सबसे महंगा देश या क्षेत्र हांगकांग है। अध्ययन के मुताबिक, आस्ट्रेलिया में मकानों की कीमत साधारणत: औसत पारिवारिक आय की 5.6 गुना होती है।
2016 में देश के सबसे बड़े शहर सिडनी में मकान के मूल्य और पारिवारिक आय का अनुपात इस अध्ययन के 12 साल के इतिहास में सर्वाधिक बढ़ा है।
2016 में सिडनी में मकानों की साधारण कीमत औसत पारिवार आय का 12.2 गुना है, जबकि 2014 में यह 9.8 गुना थी।
अध्ययन के मुताबिक, सिडनी हांगकांग के बाद दुनिया का दूसरा सबसे महंगा शहर है। इसके बाद आते हैं कनाडा का वैंकूवर और आस्ट्रेलिया का एक अन्य शहर मेलबर्न।
डेमोग्राफिया के मुताबिक, यदि मकान मूल्य और आय का अनुपात 5.1 या अधिक है, तो यह अत्यधिक महंगा है। इस आधार पर आस्ट्रेलियाई शहर पर्थ, एडीलेड और ब्रिसबेन भी अत्यधिक महंगे हैं।
dharmpath.com dharmpath