सिर्फ दीपिका से डर लगता है : रणबीर कपूर

Ranbir and Deepikaमुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर यूं तो अपने साथी कलाकारों के साथ दोस्ताना प्रतिस्पर्धा की बात करते हैं लेकिन उनका कहना है कि बॉलीवुड में दीपिका पदुकोण ही हैं जिनसे वह भयभीत होते हैं।

अयान मुखर्जी निर्देशित `ये जवानी है दीवानी` में रणबीर कपूर और दीपिका पांच साल के बाद साथ दिखेंगे। दोनों के एक समय गहरे संबंध थे। उनकी पहली और आखिरी फिल्म `बचना ऐ हसीनों` 2008 में आई थी।

रणबीर ने कहा, मुझे हमेशा लगता था कि दीपिका काफी आगे जाएगी लेकिन ये नहीं मालूम था कि वह इतनी जल्दी इतनी अच्छी कलाकार बन जाएगी। वह पहली अभिनेत्री हैं जिनके सामने मैं भयभीत हो जाता हूं।

उन्होंने कहा, मैं दीपिका को अच्छी तरह से जानता हूं। मुझे उसकी कमियां और खामियां भी पता हैं। उसने अपनी खामियों को अपनी ताकत बना लिया है जिसकी मुझे खुशी है।

रणबीर ने कहा कि अफवाहें बॉलीवुड का हिस्सा हैं। लोग अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में जानना चाहते हैं। वे क्या करते हैं? किससे शादी कर सकते हैं या नहीं कर सकते? आपके बारे में अपवाह उड़ने से बुरा लगता है लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देना होता है। शुक्रवार को जब फिल्म रिलीज होती है तो लोग सब भूल जाते हैं।

अपने सह-कलाकारों के बारे में रणबीर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि उनके साथ कोई शीतयुद्ध चल रहा है। मुझे अपनी पीढ़ी के सभी कलाकार पसंद हैं- चाहे वे रणबीर सिंह हों या फिर शाहिद कपूर, इमरान खान या वरुण धवन। हम मिलते नहीं हैं, लेकिन समारोह या पार्टी में मुलाकात हो जाती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493