आस्ट्रेलियन ओपन : गेल मोनफिल्स क्वार्टर फाइनल में

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ओपन में सोमवार को फ्रांस के गाएल मोनाफिल्स ने रूस के अांद्रे कुजनेत्सोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

मोनफिल्स ने कुजनेत्सोवा को 7-5, 3-6, 6-3, 7-6(4) से हारकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कुजनेत्सोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचे थे। अगर वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाते तो वह 2010 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले रूसी खिलाड़ी बान जाते। 2010 में रूस निकोले डाव्यडेंको ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

मोनफिल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने पहले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मैच के बाद मोनफिल्स ने कहा, “यह काफी मुश्किल था। मुझे लगा कि वह काफी तेज खेलेंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। मैं थोड़ा घबराया था। मैं उनके खिलाफ नहीं खेल पा रहा था, लेकिन अचानक ही मैंने अच्छी सर्विस की और उन पर दबाव बनाना शुरू किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493