रियल मेड्रिड और बेतिस का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

सेविले (स्पेन), 25 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड और रियल बेतिस का ला लीगा में हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

मेड्रिड ला लीगा में तीसरे स्थान पर है। वह लीग की शीर्ष टीम बार्सिलोना से चार अंक पीछे है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बेतिस पिछले 11 मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है लेकिन उसने पिछले सात मैचों से चले आ रहे अपने गोल के सूखे को इस मैच में खत्म किया।

मैच के खत्म होने से 19 मिनट पहले मेड्रिड के करीम बेंजेमा ने गोल कर टीम को हार से बचाया।

जिनेदिन जिदान के कोच बनने के बाद यह पहली बार है कि मेड्रिड मैच नहीं जीत पाई हो।

मैच के बाद जिदान ने कहा, “हमने दो अंक गंवा दिया यह काफी बुरा है लेकिन कुछ अच्छी चीजें भी हुईं। हमें इससे बाहर आना होगा क्योंकि यह लीग काफी लंबी है। हम जिस तरह से खेले उससे अच्छा खेल सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493