चीन के तिआनजिन विस्फोटों में 25 लोगों की जांच

तिआनजिन पीपुल्स प्राक्येरेटरोट के साथ प्राक्यरेटर जनरल यू शिपिंग ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने तिआनजिन रुइहे इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष यू शूवेई और बोर्ड के उपाध्यक्ष डोंग शेशुआन सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि जिस गोदाम में विस्फोट हुआ, वह इसी कंपनी का है।

तिआनजिन के महापौर हुआंग शिंगगुओ ने कहा, “तिआनजिन में उत्पादन सुरक्षा में कमियों की वजह से यह दुर्घटना हुई। इससे हमने सबक सीख लिया है।”

गौरतलब है कि 12 अगस्त को तिआनजिन के एक बंदरगाह में विस्फोट हुए थे, जिसमें विषाक्त रसायन रखे हुए थे।

इस घटना में 104 दमकलकर्मियों सहित 173 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493