मांसाहारी पशुओं में बड़ा मस्तिष्क समस्या सुलझाने में मददगार

कई शोधों में मस्तिष्क के आकार और बुद्धिमानी के बीच परस्पर बहस होती रही है, लेकिन यह नया शोध उस अध्ययन का समर्थन करता है, जिसके अनुसार, जिन जानवरों का मस्तिष्क उनके शरीर के आकार के अनुसार बड़ा होता है, वह अधिक बुद्धिमान होते हैं।

अमेरिका के व्योमिंग यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर साराह बेन्सन-अमराम और उनके साथियों ने अमेरिका के 9 चिड़ियाघरों के 39 अलग-अलग मांसाहारी जानवरों समेत 140 जानवरों पर अध्ययन किया। इस दौरान जानवरों से आसान कार्य करवाए गए।

इस दौरान कुल 35 प्रतिशत जानवर और 23 प्रजातियों के 49 जानवरों ने दिए गए कार्यो को सफलता पूर्वक पूरा किया। इससे शोधार्थियों ने निष्कर्ष निकाला कि वह जानवर जो अपने शरीर के आकार के सापेक्ष बड़ा मस्तिष्क रखते थे, वह कार्य को सुलझाने के मामले में छोटे मस्तिष्क वाले जानवरों से अपेक्षाकृत अधिक सफल रहे।

बेन्सन अमराम कहते हैं, “यह अध्ययन मांसाहारी जानवरों को समस्याओं को सुलझाने की सक्षमता की दुर्लभ जानकारी देता है। इसके अलावा यह निष्कर्ष इस बात का समर्थन करते हैं कि मस्तिष्क का आकार जानवरों में समस्याएं सुलझाने की क्षमताओं को दर्शाता है।”

यह शोध पत्रिका ‘यूएस जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ दि नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में प्रकाशित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493