आने वाले समय में कई कंपनियां बंद होंगी। स्टेट काउंसिल द्वारा रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक कच्चा लोहा उत्पादन की क्षमता 10-15 करोड़ टन घटाई जाएगी, जबकि कोयला उत्पादन क्षमता में और बड़ी कटौती की जाएगी। बयान में हालांकि इन कटौतियों की कोई समय सीमा नहीं बताई गई है।
चाइना मेटलर्जिकल इंडस्ट्री प्लानिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख ली शिंचुआंग के अनुमान के मुताबिक, इस्पात उत्पादन क्षमता घटाने के कारण चार लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं।
कोयला क्षेत्र में गत पांच साल में पुराने पड़ चुके 7,250 खदानों को बंद कर दिया गया है।
कोयला उत्पादन में भविष्य में की जाने वाली कटौती के कारण विशाल संख्या में लोग बेरोजगार होंगे। स्टेट काउंसिल ने हालांकि इसके लिए कोई अनुमानित संख्या नहीं बताई है।
इन संभावित बेरोजगारी को देखते हुए एक जनवरी को एक ‘औद्योगिक पुनर्गठन कोष’ की दिशा में काम शुरू किया गया है। इसके तहत देश भर के संयंत्रों से बिजली खपत के आधार पर राशि जुटाई जाएगी।
एक ब्रोकरेज कंपनी शेनवान होंगियुआन सिक्युरिटीज के अनुमान के मुताबिक, कोष में एक साल में 46.8 अरब युआन (7.2 अरब डॉलर) राशि जमा हो सकती है।
रविवार के स्टेट काउंसिल के बयान के मुताबिक, इस कोष का एक हिस्सा बेरोजगार होने वाले कामगारों को मुआवजा देने में किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath