स्टेट काउंसिल इंफॉरमेशन ऑफिस की ओर से जारी श्वेत-पत्र में कहा गया है कि चीन ने 1985 में अपने पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण का कार्य शुरू किया था और तब से इसने परमाणु ऊर्जा प्रतिक्रिया से संबंधित कानून बनाने में तेजी लाई है।
चीन ने 1993 में पहली बार परमाणु दुर्घटनाओं के आपात प्रबंधन पर एक अधिनियम को अंगीकार किया था और उसके बाद रेडियोधर्मी प्रदूषण के नियंत्रण व रोकथाम का एक कानून अंगीकार किया। श्वेत पत्र में कहा गया है आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित कानून में परमाणु हादसों को भी शामिल किया गया है।
जुलाई 2015 में राष्ट्र सुरक्षा कानून में संशोधन किया गया और परमाणु आपातस्थिति नियम को मजबूत बनाया गया।
बीते वर्षो में चीन ने एक परमाणु आपात प्रबंधन प्रणाली भी स्थापित की है।
राष्ट्र स्तर पर नागरिक विभागों और सेना को मिलाकर नेशनल न्यूक्लीयर एक्सीडेंट इमरजेंसी कोर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है और नियमित काम के लिए एक सामान्य प्रभारी अधिकारी है।
dharmpath.com dharmpath