मोंटेवीडियो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल क्लबों के समूह के अध्यक्ष ने दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमेबोल) से टेलीविजन अधिकारों में अधिक पारदर्शिता और आय की मांग की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोंटेवीडियो पक्ष पेनारोल के प्रतिनिधि जॉर्ज बारेरा ने कहा, “यह काफी महत्वपूर्ण बैठक थी। मैं इस बैठक को क्लबों और कॉनमेबोल के लिए एक ऐतिहासिक बैठक की श्रेणी में रखूंगा।”
अर्जेटीना, चिली, पेरू और उरुग्वे की 15 टीमों के अध्यक्षों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बोका जूनियर्स, रीवर प्लेट, यूनिवर्सिडाड काटोलिका और यूनिवर्सिडाड डे चिली प्रतिनिधि टीमों में से एक थे।
बरेरा ने कहा कि सभी क्लब ‘पारदर्शिता और अधिक संसाधनों’ का इंतजार कर रहे हैं।
सभी क्लबों ने कॉनमेबोल से महाद्वीपीय टूनार्मेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए उपलब्ध पुरस्कार को तिगुना करने और कॉनमेबोल के भीतर हुए भ्रष्टाचार में व्यर्थ हुए पैसों की क्षतिपूर्ति की मांग की।
dharmpath.com dharmpath