चाइनीज सुपर लीग ने मंगलवार को घोषणा की।
उत्तरी हेबेई प्रांत में स्थित किनहुआंग्डाओ आधारित नए क्लब ने अभी तक जर्विन्हो के साथ अनुबंध के विवरण का खुलासा नहीं किया है।
जर्विन्हो ने संवाददाताओं को बताया कि वह किनहुआंग्डाओ जाने के लिए उत्साहित हैं।
ओलंपिक 2008 के फुटबाल स्थलों में से एक किनहुआंग्डाओ में जर्विन्हो की टीम को ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में नाइजीरियो से 2-0 से हार मिली थी।
जर्विन्हो ने कहा, “शहर काफी सुंदर है और समुद्र के पास भी है। मुझे वो काफी पसंद है।”
कोटे डी आइवरीकोस्ट के दो बार के ‘फुटबालर ऑफ दि ईयर’ के विजेता बेवरेन (2005-2006), ले मान्स (2007-2008) के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने 2010-2011 सत्र के दौरान इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के लिए खेला और 2013 में एएस रोमा में शामिल हुए।
dharmpath.com dharmpath