रियो डी जेनेरियो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो के बारा ओलम्पिक पार्क में जारी निर्माण कार्य 97 फीसदी पूरा हो गया है।
बारा ओलम्पिक पार्क इस साल होने वाले ओलम्पिक खेलों का मुख्य आयोजन स्थल है।
इस परिसर में 42 ओलम्पिक स्पर्धाओं में से 16 का आयोजन होना है। साथ ही यहां 23 में से नौ पैरालम्पिक स्पर्धाओं का भी आयोजन होना है।
यह परिसर दिसम्बर में 95 फीसदी तैयार हो गया था।
जिस वेलोड्रोम में ट्रैक साइकिलिंग टेस्ट इवेंट का आयोजन 29 अप्रैल से 1 मई तक होना है, वह 80 फीसदी तैयार हो गया है। दिसम्बर में यह 76 फीसदी तैयार था।
dharmpath.com dharmpath