मास्टर्स चैम्पियंस लीग में खेलेंगे चंद्रपॉल

सेंट जोंस (एंटिगा), 27 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में संन्यास लेने वाले पूर्व टेस्ट बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल सहित चार कैरेबियाई खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गुरुवार से शुरू हो रहे मास्टर्स चैम्पियंस लीग (एमसीएल) के पहले संस्करण में हिस्सा लेंगे।

इन चार खिलाड़ियों को एमसीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। कैरेबियाई बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है।

चंद्रपॉल के अलावा इस लीग में टिनो बेस्ट, फिडेल एडवर्ड्स और क्रिसमार सैंटोकी खेलेंगे।

सभी चार खिलाड़ियों ने एक पत्र के माध्यम से कैरेबियाई बोर्ड को सूचित किया है कि वे अब संन्यास ले चुके हैं।

एमसीएल आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त लीग है और इसमें सिर्फ संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को ही खेलने की इजाजत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493